भ्रष्टाचार की जड़ें फैलती जा रही हैं सरकारी खजाने की तरफ, न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की तरफ, नेताओं के बंगलों और नौकरशाहों के रग रगों में ! जिधर नजर फेरो भ्रष्टाचार नामक भयानक राक्षस के लम्बे लम्बे नाखून, बड़े बड़े दांत, खा जाने वाली लाल लाल आँखे इधर उधर और सर्वत्र ! किस पर भरोषा करें, यहाँ तो मंत्री संतरी से लेकर बाबू तक, पुलिस कर्मी, नेता, बैंक कर्म चारी तक भ्रष्टाचार के दल दल में गले गले तक फंस चुके हैं ! जो कोई भी आवाज उठाना चाहता है उसकी आवाज दबा दी जाती है ! अभी ताजे समाचार के मुताबिक़ अरबों रुपयों के काला धन के हेरा फेरी करने वाले हसन अली और काशीनाथ तापडिया की पत्नी चन्द्रिका के पास पोर्ट बनाने में मदद करने वाले हैं पांडूचेरी के उपराज्य पाल इकबालसिंह ! क्या ज़माना आगया है, रक्षक ही शैतानों की मदद करके आम आदमी का भक्षक बन रहे हैं ! राष्ट्रीय राज धानी दिल्ली में महिलाएं गुंडे बदमासों, चेन स्नेचिंग और चोर लुटेरों, अगवा और इज्जत लूटने वाले शैतानों से त्रस्त हैं, क़ानून व्यवस्था की धजियाँ उड़ गयी हैं ! रेल गाड़ियों में खुले आम लड़कियों के साथ छेद छाड़, गाली गलौज और मार पीट आम बात हो गयी है ! राजनीति में कुछ नाम मात्र के चेहरें यद्यपि मिस्टर क्लीन हैं लेकिन क्या करना है उनके क्लीन होने से, वे ऊंची कुर्सी पर बैठ कर अपनी शोभा तो बढ़ा रहे हैं लेकिन क़ानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार रूपी दानव के कहर से आम आदमी को बचाने में असमर्थ हैं ! हमारे राजा तो हैं लेकिन बिना नाखून और बिना दांत के ! वह गुर्रा तो सकता है लेकिन न जम्प मार सकता है न गद्दारों, भ्रष्टाचारियों और शैतानों को भगा ही सकता है ! आम आदमी आज ठगा सा, वेवस और लाचार है ! तुलसीदास जी ने रामायण में लिखा है :- जब जब धर्म की हानि होती है, अधर्मी, भ्रष्टाचारी, शैतान, अत्याचारी, व्यवचारी समाज में जहर की बेल जैसी फैलने लगती हैं, ऊंचे ऊंचे पदों पर राक्षस, भूत प्रेत जैसे लोग आसीन हो जाते हैं, तब तब भगवान् अवतार लेते हैं, कभी राम बनकर, कभी कृष्ण बनकर तो कभी नरसिघ बनकर प्रहलाद की रक्षा करते हैं ! इस युग में इस सड़ी गली व्यवस्था को समाप्त करने के एक बार फिर अन्ना हजारे के रूप में साक्षात ब्रह्म पैदा हो गए हैं ! जो काम बड़े बड़े विपक्षी नेता एडी चोटी का जोर लगा कर भी नहीं कर सके, जो काम स्वाभिमान भारत का नारा देने वाले करोड़ों भारत की जनता को योग सिखाने वाले योगगुरु स्वामी रामदेव भी नहीं कर पाए वह काम एक समाज सेवक ने केवल चार दिन के उपवास करने से कर दिखाया ! कल तक जिस अन्ना हजारे को शायद कुछ ही समाज सेवक जानते थे वह आज देश में ही नहीं विश्व की महान हस्ती बन गया है ! लोक पाल बिल जो कांग्रेस की सता में आते ही सन १९४७ से संसद की पेंडिंग ट्रे में पड़ा था अब बाहर आ चुका है ! यह बिल भ्रष्टाचारियों को जेल की काली कोठियों का स्वाद चखने में मदद करेगा ! मौजूदा क़ानून आम आदमी को सौ हजार रुपयों की रिश्वत खोरी, जमा खोरी के लिए अन्दर कर सकता है लेकिन हजारों करोड़ रुपयों की हेरा फेरी करने वाले मिनिस्टरों, नौकरशाहों, सरकारी नौकरों का कुछ नहीं कर पाता ! मंत्री सरकार के, सी बी ऐ, सी वी सी सरकार के अधीन फिर सजा किसको मिलेगी ! युग पुरुष अन्ना हजारे अगर अपने अभियान में सफल हो गए तो देश की असंख्य जनता सरकार के अन्दर पलने वाले भ्रष्टाचारियों, रिश्वत खोरों, और दुष्टों से छूटकारा पा ने में सफल हो जाएँगे ! आज देश के सुधारवादी, गांधी वादी, अमन और शांती के पुजारी सारी आम जनता आज विश्वास और भरोषे के साथ अन्ना हजारे की तरफ नजर गडाए हुए है ! भगवान राम उन्हें सफल करेंगे ये हमारा विश्वास है !
Showing posts with label हरेंद्रसिंह रावत दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label हरेंद्रसिंह रावत दिल्ली. Show all posts
Tuesday, April 19, 2011
Monday, March 14, 2011
विश्व की सबसे भयानक भूचाल - सुनामी
११ मार्च २०११ जापान के लिए विश्व युद्ध में हुई बरबादी से भी बड़ी बरबादी लेकर आया ! पहले ९ स्केल पर भूकंप ने सारे जापान को हिला दिया ! फिर समुद्र की गहराई से उठा सुनामी नामक राक्षस जो जापान के करीब २२५ स्क्वायर किलो मीटर के इलाके को समूल नष्ट कर गया ! सुनामी की भयंकर लहरों में मकान, कार, ट्रक, बसें ट्रेन, पानी के माल वाहक और सवारी जहाज तिनकों की तरह पानी की तीब्र धारा में बहती जा रही थी ! रेल की लाईनें उखाड़ दी गयी, पुल, बिजली के खम्बे, लोहे के सयंत्र प्लास्टिक के खिलौनों की तरह इस भयंकर सुनामी बाढ़ में बहते चले जा रहे थे ! यही नहीं ३० मिनट तक चली यह विध्वंस कारी लीला का पटाक्षेप भी नहीं हुआ था की फुकुशीमा शहर में लगे नुक्लेयर प्लांट में भूकंप से दरार पड़ने से धमाका होगया और आग लग गयी ! एक विपदा में फंसे लोग दोहरी मार झेलने को विवस हो गए ! जापान का करीब आधा हिस्से में बिजली गुल हो गयी और कहा जा रहा है की शायद बिजली की लाइनों को फिर से सुधारने में एक महीने के लग भग का समय लग सकता है ! परमाणु सयंत्रो में लगातार के धमाकों से पूरा जापान दहल गया है ! विश्व भर के देश अपने वैज्ञानिकों और आवश्य सामग्री के साथ जापान पहुँचने लगे हैं ! आज तक का अनुमान तौर पर दश ह़जार लोग काल कवलित हो चुके हैं कही लाख घरों की बिजली गुल हो चुकी है, लाखों लोग वे घर बार के तीन दिन से भूखे प्यासे मौत से जूझ रहे हैं !
कुछ देर पहले
अमन था, चमन था,
शांती थी खुशियाँ थी,
चारों ओर बसी बसाई बस्तियां थी,
बड़ी बड़ी हस्तियाँ थी,
कीमती कारें माल वाहक जहाज,
व्यारिक मंडी,
चहल पहल हरी झंडी,
थे शहर जापान के
समृधि स्वाभिमान के,
आसमान छूती इमारतें
थी खडी बड़ी शान से !
ये वही जापान है
गिरता रहा उठता रहा,
हर जख्म को भरता रहा !
भूकंप आया, सब गंवाया,
विश्व युद्ध के बमों ने
सारे जापान को हिलाया !
सब कुछ पटरी पर था,
अचानक ११ मार्च २०११,
नौ स्केल पर भूकंप आया,
प्रगति की हर मीनार को
उस दुष्ट दानव ने हिलाया,
फिर उठी सागर से लहरें,
और सुनामी बाढ़ ने
उत्तरी इलाके को बहाया !
हजारों मरे, लाखों हुए वेघर,
हर तरफ विनाश लीला,
अब है नुक्लियर बमों का डर !
हे मानव अब संभल जा, कुदरत से अब न टकरा,
वो तुझे खबरदार करता तेरे पल्ले कुछ न पड़ता,
उसकी सम्पदा को तू मिटाता जा रहा है,
और तेरे दुष्कर्मो से उसे गुस्सा आ रहा है ! (हरेंद्रसिंह रावत)
हजारों साल पहले माया कलेंडर ने एक भविष्य वाणी की थी, की २५ दिसम्बर २०१२ का दिन सारे विश्व के लिए बड़ा मनहूश होगा, प्रलय नामक राक्षस सारी धरती को निगल जाएगा ! गीता भी कहती है "हे अर्जुन जब जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, चंद चांदी के टुकड़ों के लिए दोस्त दोस्त को मार देगा, बेटा बाप को या बाप बेटे को अपने रास्ते से हटा देगा, बाप-बेटी का रिश्ता बिगड़ जाएगा, रखवाला ही घर का माल उड़ा जाएगा, मंत्री संतरी कुर्सी पर बैठ कर अपनी सरकार पर सेंध लगाएगा, नेता बगुला भक्त बनकर जनता को लूटेगा, गरीबों के खून पशीने से अपने परिवार को पालेगा, दुष्ट हत्यारे, अगवा करने वाले, रिश्वतखोर, जमाखोर, चोर लुटेरे, क़ानून की कुर्सी पर बैठ कर संत फकीरों, गरीबों को सताएगा, तब तब धरती में एक हल चल होती है, कलयुग के पापों से ये धरती अस्ताचल को चली जाती है, प्रलय रूपी बादलों का कहर बरसता है ! सब कुछ बदल जाता और फिर मैं फिर अवतार लेकर एक नयी श्रृष्टि की रचना करता हूँ ! " ॐ नमो भगवते वासुदेवाया !!

Saturday, January 15, 2011
अरे भाई जरा देख के चलो
अरे भाई जरा देख के चलो, आगे ही नहीं पीछे भी,
ऊपर ही नहीं नीचे भी,
देखा भारत ने दूसरे वन डे में दक्षिणी अफ्रीका को कैसे एक रन से हरा दिया ! भारत की तरफ से केवल युवराज ५३ रन बना पाया और धोनी के ३८ रन, सचीन २४ सारे टीम १९० रनों पर सीमिट गयी ! मेरे जैसे कई क्रिकेट प्रेमी धोनी के आउट होते ही कम्बल में दुबक गए ! वो तो भला हो मुंसर पटेल का जिसने ४ विकेट झटक लिए, जहीर खान ने २ विकेट लिए और पूरी अफ्रीका की टीम 43 ओवर में ही १८९ रनों पर ढेर हो गयी ! आज के समाचार आने तक दोनों टीमे एक एक मैच जीत कर बराबरी पर खड़े हैं ! मैच देखने से लगता था की दक्षिणी अफ्रीका टीम काफी मजबूत टीम है, इनकी फील्डिंग, बैटिंग, बौलिंग विश्व के किसी भी देश से बेहतर ही है फिर भी ये आस्ट्रेलिया से क्यों पिछड़ जाता है ? मैच के आखिर में टीम का संतुलन अचानक गड़बड़ा जाता है !
डी डी ए की जमीन पर जबरदस्ती मसजिद बनी, कोर्ट के आदेश से गिराई गयी, लेकिन यहाँ भी राजनीति, क़ानून के धज्जियां उडाई जा रही हैं ! क्या शीलाजी (मुख्य मंत्री), बुखारी क़ानून से भी बड़े हो गए की उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों को दर किनार करके फिर मस्जिद का ढांचा वहां खडा करने की पेशकश क्र दी ! इस तरह तो कोई भी धार्मिक संस्था किसी भी सरकारी जमीन पर जबरदस्ती मंदिर, गुरद्वारा या चर्च बनाने लगेगा फिर उन्हें कौन रोकेगा ? न्यायालय की अवमानना करने वालों को शक्त से शक्त सजा मिलनी चाहिए !
अभी लोग प्याज की छलांग और महंगाई की ऊंचाइयां ही नाप रहे थे की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में इजाफा करके आम आदमी के जेबों पर फिर कैंची चला दी है ! अरे भाई कांग्रेसी जब तक सोनिया मय्या और राहुल बाबा की माला जपते रहेंगे तब तक महंगाई बढ़ती रहेगी, घोटाला होते रहेंगे, बाफोर गन का जिन्न बार बार बाहर निकलता रहेगा और उसे जबरदस्ती अन्दर बोतल में डाला जाता रहेगा ! थोमस जैसे भ्रष्टाचारियों को ऊंची ऊंची कुर्सी मिलती रहेगी और ईमानदार नौकरशाह /कर्मचारी सिस्कारियां भरते नजर आएँगे ! लेकिन भाइयो यह भारत देश है, जहां पतित पावन पवित्र गंगा बहती है, जो देव भूमि है और यहाँ देवता वास करते हैं जो एक एक दुष्ट, शैतांन, पापी, भ्रष्टाचारी हत्यारे की रिपोर्ट यमराज के दरवार के पाप- पुण्य के लेखा जोखा रखने वाले श्रीमान चित्रगुप्त को देते रहते हैं ! इसी लिए कहते हैं भलाई कर भला होगा, बुराई कर बुरा होगा, कोई देखे या न देखे, ऊपर वाला तो देखता होगा ! जय हिंद, भारत माता के जय

Thursday, January 6, 2011
आज तक की खबर
पुराना साल भ्रष्टाचार की चादर तान कर विदा हो गया ! २०११ नयी उमंगों के साथ विश्व के आँगन में उतर आया ! लोगों ने ३१ दिसंबर की रात्री को जश्न मनाया, नए साल के आगमन पर स्वागत हेतु रंग बिरंगी रोशनियों से सारे घर आँगन, पार्क यहाँ तक बड़े लोगों के आँगन में खड़े पेड़ पौधे भी लाल पीली नीली रोशनियों में नहा रहे थे ! मंत्री संतरी जिन्होंने भ्रष्टाचार की दल दल से हीरा मोती सोना बटोरा था अपने घर के अन्दर छिपे बैठे थे क्योंकि पास पड़ोस वालों को पता लग चुका था और कभी भी सी बी ऐ, आयकर विभाग या विजिलेंस अधिकारी इनके दरवाजों पर दस्तक दे सकते थे ! यह तो इन्हें भी पता है की जब मीडिया में भ्रष्टाचार की खबरें छपती हैं तो सरकार हरकत में आती है, इन बड़ी नाक के भ्रष्ट लोगों को अपने बचाव करने का भरपूर अवसर देती है ! एजेंसियां छापे मारती है करोड़ों का घोटाला उजागर होता है, समय पर सी बी ऐ हो या पुलिस कोर्ट में चार्ज सीट दाखिल नहीं करती और ये बड़ी नाक वाले भ्रष्टाचारी फिर मंत्री की कुर्सी को नापाक करने उस पर जम कर बैठ जाते हैं !
नया साल आया, अमेरिका में पहली जनवरी को पांच हजार पक्षियों और एक लाख मच्छलियाँ मरी पायी गयी ! सरकार ने इन्क्वारी शुरू कर दी है यह पता लगाने के लिए की आखीर इतनी बड़ी संख्या में ये जीव कैसे काल कवलित हो गए ! जब इंसान कुदरत के साथ छेड़ छाड़ करेगा तो नतीजा किसी न किसी को तो भुगतना ही पड़ता है, या गरीब इंसान को या फिर बेजुवां जीव जंतु को !
मेरी बटालियन बीसवीं राज रिफ ३० साल बाद फिर दिल्ली आई है और मुझे अपनी पत्नी के साथ बटालियन का तीसवाँ रेजिंग डे मनाने का अवसर मिला ! तीन दिन तक बटालियन में खूब हल चल रही पुराने लोगों से मुलाक़ात हुई, और पहली से लेकर ३ जनवरी तक हर कार्य कर्म में भाग लेकर चार तारीख को सबसे विदा लेकर वापिस आ गया !
क्रिकेट
भारतीय क्रिकेट टीम आज कल साउथ अफ्रीका गयी हुई है ! पहला टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका ने बड़े मार्जिन से जीता और ऐसा लगाने लगा था की भारत की नंबर वन की कुर्सी छीन जाएगी, लेकिन अगले ही मैच ने पासा पलट दिया और भारत ने दूसरा मैच जीत कर सीरिज बराबरी पर ला दिया ! तीसरा मैच ड्राव रहा ! मैच की विशेषता सचीन ने दो सेंचुरी लगा कर अपनी टेस्ट सेंचुरी संख्या ५१ पर पहुंचा दी है ! ११७ (नावाद) और १४६ । खेल प्रेमी सचीन को भारत रत्न देने की पेश कस कर रहे हैं ! आज सचीन तेंदुलकर विश्व के सारे खिलाड़ियों में नंबर वन है !
महंगाई
कमर तोड़ महंगाई ने आम आदमी की जीवन शैली ही बदल दी है ! प्याज सौ रुपये प्रति किलो तक की छलांग लगा चुका है ! प्याज द्वारा निकले आंसू अभी सूखे भी नहीं थे की दूध, पेट्रोल, गैस, सब्जियां और आटा चावल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं ! जिस राज में सरकार के मंत्री घोटाले पे घोटाला करते करते सरकारी खजाना खाली कर दें, इसका वित्त मंत्री यह कहकर अपना पीछा छुड़ाने की कोशीश कर रहा हो कि इस महंगाई पर अंकुश लगाने में सरकार असमर्थ है उस देश का तो फिर भगवान ही रक्षक है ! देखते रहिये !

Monday, December 27, 2010
ये दुनिया कहाँ जा रही है ?
हमारे नेता धन जमा कर रहे हैं, मंत्री बन कर घोटाला कर रहे हैं ! इनके ऊपर आयोग बिठाया जाता है, सी बी ऐ द्वारा इनके घरों, गोदामों और कार्यालयों में छापे मारे जा रहे हैं, जनता की आँखों में धूल झोंका जा रहा है, मंहगाई बढ़ा कर गरीब के पेट पर लात मारी जा रही है ! पहले कलमाडी ने कामन वेल्थ गेमों के नाम पर अरबों रुपयों का चुना सरकार पर लगाया, वह क्योंकि कांग्रेस का सांसद भी है, केंद्र में सरकार भी कांग्रेस की है ! जब जनता का प्रेशर पड़ा तो सी बी ऐ हरक़त में आई और कलमाडी को पूरा मौका दिया गया की वह अपने गुनाहों को छिपाने के लिए तमाम रिकार्ड, फाईलें ग़ुम कर ले ! उसने मौके का पूरा फायदा उठाया और तमाम फायलें गायब हो गयी ! फिर भी सी बी ऐ कहती है की उसे कलमाडी के खिलाफ काफी कुछ सबूत मिल गए हैं ! देखें सी बी ऐ को क्या कुछ मिला है और कलमाडी को उसके किए कर्मों की सजा मिलती है या नहीं ! जनता के हित में कलमाडी से पूरी गमन की गयी राशी वसूल की जानी चाहिए और उसे आजन्म लोहे के सिकंजों के पीछे कर देना चाहिए ! लेकिन सरकार यह नहीं करेगी ! सरकार के पास राजदंड है जिसके बल पर वह कलमाडी द्वारा किये गए गमन की पूर्ती जनता पर आयकर और बिक्री कर लगा कर या महंगाई बढ़ाकर कर रही है, जनता रोजी रोटी के लिए रो रही है रोये, सरकार पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है ! प्रधान मंत्री चुप हैं, सब कुछ उनके आँखों के सामने हो रहा है, फिर भी मौन हैं ! ए राजा कलमाडी से भी आगे निकल गया घोटाला करने में ! उसने तो सारी सीमाएं पार कर दी, प्रधान मंत्री की चेतावनी की भी प्रवाह नहीं की ! जमा खोरी का आलम यह है कि प्याज रात ही रात २० - २५ से ८० - ८५ रुपये तक पहुँच गया ! जमा खोरों ने मौके का फायदा उठाया ! सब्जी मार्केट में नजर उठाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है आम आदमी ! आज जब कि गरीब गरीबी रेखा से नीचे चला गया है वहीं करोड़ पतियों की संख्या दस से बीस गुना बढ़ गयी !
सरकार ने वोट बैंक बढाने के लिए समाज को आरक्षण, उंच नीच, बहु संख्यक अल्प संख्यक का नाम देकर बाँट दिया है ! आज आलम यह है कि देश में गरीबी, भूख मरी बेकारी की सीमा बढ़ती जा रही है, साथ ही ठगी, उठाई गिरी, भ्रष्टाचार, अत्याचार, व्यभिचार, रिश्वत खोरी, ह्त्या, चोरी, डकैती दिन दहाड़े हो रहे हैं, सरकारी सुरक्षा दल
कानों में तेल डाल कर सो रहा है ! गुर्जर नेता गुर्जरों के लिए आरक्षण की मांग कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ५० % आरक्षण कोटे से बाहर आरक्षण नहीं दिया दिया जा सकता ! वे रेल गाड़ियां रोक रहे हैं आम जनता की मुसीबतें बढ़ रही हैं, सरकारी सम्पति को नुकशान पहुंचा रहे हैं, लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार कुछ कर पा रही है ! स्वीस बैंक ने भारतीय राजनायकों का जो धन उनके बैंकों में बेनामी पडा है उसे वापिस करने की पेश कश की है लेकिन केंद्र सरकार ने कोई प्रति क्रिया ब्यक्त नहीं की ! लगता है सरकार में कही मंत्री और नौकरशाहों का काला धन इन बैंकों में पडा है और वे नहीं चाहते कि उनका नाम उजागर हो !
माया कलेंडर ने भविष्य वाणी की है २५ दिसंबर २०१२ को इस पृथ्वी में प्रलय होने वाली है ! कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेरिका में एक स्थान ऐसा है जो सदा बर्फ से ढका रहता है, वहां इस बर्फ के नीचे एक बड़ा विध्वंस कारी कुदरती बम दबा पडा है जो २०१२ के आखीर में विस्फोट होगा और ये पृथ्वी के लिए अनिष्ट कारी साबित होगा ! फिर ये भ्रष्ट मंत्री, नौकरशाह जनता से लुटी हुई सम्पति को कहाँ ले जाएंगे ! निकालो इस जनता के धन को बाहर और बाँट लो गरीबों में ताकी पाप की गठरी में कुछ वजन कम हो जाय ! जितने दिन भी जीना है खुश होकर जियो और औरों को भी जीने दो !

Wednesday, May 12, 2010
नेता हैं या ....?
कल चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लालू और मुलायमसिंह को जिन अलंकारिक शब्दों का प्रयोग किया, अगर वे तथा उनके गुर्गे भी ऐसे ही मधु भरे रसास्वादन शब्द तुम्हे भी कह दे तो बताओ कैसे लगेगा ? वैसे चले हैं राजनीति के बाजपेयी तथा राहुल बनने के लिए और इनके भाषण इतने निम्न स्तर के ! जोश में होश खो देना एक अच्छे लीडर शिप की पहिचान नहीं हो सकती है ! ऊंची कुर्सी वह भी देश की कभी नंबर वन कभी नंबर टू पार्टी ! मजे की बात तो यह है की यह वह पार्टी है जिसने भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परम्पराओं, आचार-व्यवहार, भाषा का जिम्मा अपने कन्धों पर ले रखा है, उसका पार्टी अध्यक्ष ऐसे अशोभनीय और अपशब्दों का प्रयोग करता है, जिसको कहा गया, उनका कुछ भी नहीं बिगड़ा लेकिन नितिन गडकरी जी आपकी जवान गंदी हो गयी ! वे भले आपको माफ़ कर दें लेकिन देश की जनता आप को माफ़ नहीं करेगी !
पुलिस के दावे की वे वरिष्ट नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं, खोखले पड़ जाते हैं जब हर रोज अखबारों की सुर्ख़ियों में आया है की अमुक पोश कालोनी में लुटेरों द्वारा एक नागरिक की ह्त्या कर दी गयी है, हत्यारे को कोइ सुराग नहीं ! पुलिस का काम समर्थ और जागरूक करते हैं और जान गवांते हैं ! हन्नी संसंवाल ने गुंडों से एक अवला लड़की की इज्जत बचाते बचाते स्वयं की जान गंवादी ! (टाईम्स आफ १३ मई १०) निठारी काण्ड में सुरिंदर कोली को फिर मृत्यु दंड की सजा पर मकान मालिक पंढेर को क्यों बचाया जा रहा है ! यह सारे जघन्य अफराध उसकी कोठी में हुए और उसको खबर भी नहीं, गले उतरने वाली बात नहीं है ! सी बी ई किसी बड़े राजनीतिग्य के इशारों पर पढेर को बचा रही है, लेकिन जनता की अदालत उसे माफ़ नहीं करेगी ! ब्रिटेन के नए प्रधान मंत्री डेविड कैमरों बन गए हैं ! वे कंजर्वेटिव पार्टी के नेता हैं ! वे ४३ साल के मैं और उनके डिपुटी निक्क क्लेग्ग भी ४३ साल के हैं ! बस

Subscribe to:
Posts (Atom)